हफ्ते के इस दिन होता है 75 फीसदी लोगों का ब्रेकअप, रहे बचकर

नई दिल्ली: किसी भी रिश्ते के टूटने के बाद अक्सर लोगों को काफी दुख का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर यह रिश्ता प्यार का हो तो दुख और भी ज्यादा बढ़ जाता है. किसीी भी रिश्ते में जब दो लोग रहते हैं तो उनमें काफी प्यार होता है लेकिन किसी एक के रिश्ते से चले जाने पर दूसरा व्यक्ति टूट जाता है. हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, सबसे ज्यादा ब्रेकअप हफ्ते में एक दिन होते हैं

इस रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर लोगों का ब्रेकअप शुक्रवार के दिन होता है. एक इंग्लिश वेबसाइट illicit encounters ने लोगों पर ये रिसर्च किया है. इस रिपोर्ट में पाया गया कि शुक्रवार को पार्टनर्स एक दूसरे से सबसे ज्यादा झगड़ते हैं. साथ ही इस दिन रिश्ते टूटने का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है. रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार के दिन 75 फीसदी लोगों का ब्रेकअप होता है.

illict encounters के एक व्यक्ति ने बात करते हुए कहा कि आजकल प्यार में धोखा खाना आम बात हो गई है. जब दो लोगों के बीच चीजें ठीक नहीं चलती और दोनों में लड़ाई-झगड़े बढ़ जाते हैं तो रिश्ता ब्रेकअप के कगार पर पहुंच जाता है. जिस कारण दोनों लोग एक-दूसरे से दूर होने के बहाने ढूंढ़ने लगते हैं. ऐसी स्थिति में पार्टनर्स झूठ बोलना भी शुरू कर देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *