15 सालों के विकास कार्यों को 2 साल में कर दिया ठप…..रमन सिंह ने कसा तंज

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर तल्खी भरे अंदाज में तंज कसा है। रमन सिंह ने कहा है कि 15 सालों के विकास कार्यों को पीछे धकेलते हुए दो साल में कामकाज को ठप कर दिया है।
उन्होने आगे कहा कि आर्थिक बदहाली की स्थिति में छत्तीसगढ़ पर 2 साल में 25 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। इसके साथ ही उन्होंने भूपेश बघेल से सवाल किया है कि मुख्यमंत्री ये बताएं कि दो सालों में कौन सा अस्पताल, उद्योग और नए पदों का सृजन कर नई भर्तियां की है। रमन के मुताबिक झूठे वादे, घोषणापत्र से प्रदेश की जनता ठगा महसूस कर रहे हैं। बेरोजगारी भत्ता, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का वादा फेल हो चुका है।
टवीटर में रमन सिंह ने कहा कि -कांग्रेस सरकार को 2 साल पूरे होने पर बधाई,प्रदेश को शराब बिक्री में अव्वल बनाने की,किसानों, युवाओं की आत्महत्या की,एक भी नौकरी न देने की ,धान का पूरा पैसा न देने की ,बकाया बोनस न देने की ,एक भी सड़क, स्कूल, अस्पताल, उद्योग न लगाने की बधाई…छग हुआ बेहाल-कांग्रेस के दो साल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *