प्रेग्‍नेंसी में सेक्‍स करने के फायदे सुनकर चौंक जाएंगे आप

प्रेग्‍नेंसी में सेक्‍स को लेकर कई तरह के भ्रम फैले हुए हैं। अधिकतर लोगों को इस बात को लेकर उलझन रहती है कि गर्भावस्‍था में सेक्‍स कर सकते हैं या नहीं। वहीं कुछ लो

गर्भावस्‍था में सेक्‍स करने के कई फायदे होते हैं। जी हां, ये सुनकर आपको हैरानी तो जरूर हो रही होगी लेकिन ये बात बिलकुल सच है। अगर आप भी उन कपल्‍स में से एक हैं जिन्‍हें लगता है कि प्रेग्‍नेंसी में सेक्‍स करना सही नहीं है तो जरा इस आर्टिकल को जरूर पढ़ लें।
गर्भावस्‍था में पार्टनर के साथ संबंध बनाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। इनमें से सेक्‍स के कुछ फायदे यहां बताए जा रहे हैं।

​पार्टनर के करीब जाने का तरीका

अगर डॉक्‍टर आपको प्रेग्‍नेंसी में सेक्‍स के लिए मना नहीं करते हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ संबंध बना सकती हैं। गर्भावस्‍था के दौरान पति-पत्‍नी के बीच थोड़ी दूरियां आ ही जाती हैं लेकिन कभी-कभी इंटिमेट होकर आप इस दूरी को मिटा सकते हैं।

अब ज्‍यादा मजा आता है

गर्भावस्‍था में हार्मोन का स्‍तर बढ़ जाता है जिसकी वजह से महिलाओं की सेक्‍स ड्राइव भी बढ़ जाती है। इस दौरान महिलाएं सेक्‍स को ज्‍यादा एंजॉय कर पाती हैं और ऑर्गेज्‍म भी बढिया रहता है। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि हर प्रेगनेंट महिला को ऐसा महसूस हो।

डिलीवरी में आसानी

ऑर्गेज्‍म लेने से पेल्विक हिस्‍से में संकुचन बढ़ जाता है जिससे पेल्विक हिस्‍से की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। ये प्रसव और डिलीवरी के बाद आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा। प्रेग्‍नेंसी में सेक्‍स करने का ये एक बहुत बड़ा फायदा है।

पेशाब निकलना

गर्भावस्‍था में होती है। यहां तक कि छींकने या हंसने पर भी प्रेग्‍नेंसी में पेशाब निकल सकता है। वहीं जैसे-जैसे बच्‍चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे मूत्राशय पर दबाव पड़ता रहता है। जिन मांसपेशियों को आप प्रसव के लिए मजबूत कर रही हैं, वो पेशाब को रोकने और पेशाब निकलने की समस्‍या में भी मदद कर सकती हैं।

तनाव में कमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *