इस अपकमिंग शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस क्लिप में गणेश आचार्य बताते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने 98 किलो वजन कम किया है. आपको बता दें कि इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी से पहले गणेश का वजन 200 किलो था. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में साल 2017 में गणेश आचार्य ने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए बताया था कि उन्हें इतना वजन घटाने में बहुत ही मुश्किल हुई थी.
उन्होंने कहा था, ‘यह मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था. मैं अपनी बॉडी पर पिछले डेढ़ साल से काम कर रहा हूं.’ इंटरव्यू में गणेश ने कहा था कि ‘2015 में आई फिल्म ‘हे ब्रो’ के लिए मैंने 30-40 किलो वजन भी बढ़ा लिया था और उस वक्त मेरा वजन 200 किलो पहुंच गया था. पर अब वजन घटा रहा हूं.’ बता दें कि वजन कम करके गणेश काफी अच्छचा महसूस कर रहे हैं.
