नाबालिग लड़की से 3 दिन तक बलात्कार…पीड़िता ने परिजनों को बताई आपबीती

छत्तीसगढ़। दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है. ये घटना अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. पुलिस ने बताया कि, 23 वर्षीय युवक ने नाबालिग का अपहरण कर लिया और उसे किराए के मकान में ले जाकर लगातार तीन दिनों तक दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे मोटर साइकिल से ले जाकर सूनसान इलाके पर छोड़ दिया. जब पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची तो उन्होंने परिजनों को हैवानियत की सारी बात बताई. परिजन पीड़िता के साथ अजाक थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 363, 366, 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *