इन अभिनेत्रियों को लॉन्च कर चुके है सलमान खान, लेकिन किसी ने भी नहीं किया बॉलीवुड पर राज

1- ज़रीन खान : ज़रीन खान को सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ की हमशक्ल भी कहा जाता है। ज़रीन को सलमान खान फिल्म वीर से लॉन्च किया था। मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके अलावा ज़रीन खान फिल्म अक्सर 2 में भी नजर आईं। ज़रीन खान हाउसफुल 2 और हेट स्टोरी 3 जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा भी रही लेकिन इन फिल्मों की सफलता है श्रेय उन्हें नहीं मिला और वो अब फ्लॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती है।

2- प्रनूतन बहल : प्रनूतन बहल सलमान खान के जिगरी दोस्त मोहनीश बहल की बेटी है। सलमान और मोहनीश बहल कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके है। प्रनूतन ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया जो कि 2019 में रिलीज हुई। फिल्म फ्लॉप रही। प्रनूतन इस समय दो फिल्मों में काम कर रही हैं जिनके नाम हेलमेट और फिर हसेंगे: विभास जैसी फिल्में हैं।

3- अथिया शेट्टी : सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को सलमान ने 2015 में फिल्म हीरो से लॉन्च किया था। फिल्म फ्लॉप रही थी और अथिया को भी कुछ खास नोटिस नहीं किया गया। इसके बाद अथिया मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर जैसी फ्लॉप फिल्मों में दिखीं। अब अथिया शेट्टी की गिनती भी एक फ्लॉप एक्ट्रेस के तौर पर ही होती है।

4- डेज़ी शाह : डेज़ी शाह को सलमान खान ने अपनी ही फिल्म जय हो में लॉन्च किया था। फिल्म ठीक ठाक चली भी लेकिन सलमान के होते डेज़ी को फिल्म में किसी ने नोटिस नहीं किया। इसके बाद डेज़ी शाह हेट स्टोरी 3 और रेस 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। लेकिन उन्हें किसी ने नोटिस नहीं किया।

5- स्नेहा उल्लाल : स्नेहा को सलमान ऐश्वर्या राय कि हमशक्ल के तौर पर बॉलीवुड में लेकर आए थे। सलमान और स्नेहा की जोड़ी फिल्म लकी में दिखाई भी दी थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद स्नेहा कुछ और फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और वो फ्लॉप रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *