आमतौर पर कपल्स एक-दूसरे की पसंद-नापंसद और ज़िंदगी की अन्य ज़रूरतों का तो पूरा ख़्याल रखते हैं. मगर जब बात सेक्स की आती है, तो वे कुछ छोटी-छोटी, मगर अहम् बातों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और यही बातें उनके अंतरंग पलों का मज़ा किरकिरा करके रिश्ते में तनाव ला देती हैं. अगर आप ऐसी स्थिति से बचकर अपनी सेक्स लाइफ़ को पूरी तरह एन्जॉय करना चाहते हैं, तो निम्न बातों का ध्यान रखें.
अंतरंग पलों का भरपूर आनंद उठाने के लिए अपने शरीर की साफ़-सफ़ाई का ख़ास ध्यान रखें. स्किन को अच्छा बनाए रखने के लिए समय-समय पर मसाज कराते रहें, क्योंकि आपकी साफ-सुथरी त्वचा का स्पर्श पार्टनर को कामोत्तेजित करके सेक्स का मज़ा दुगुना कर देगा. इसके अलावा बेड पर जाने से पहले ये भी सुनिश्चित कर लें कि आपके तन से पसीने आदि की दुर्गंध न आए. बेहतर होगा कि नहाकर अच्छी
क्वॉलिटी का कोई बॉडी स्प्रे या परफ़्यूम लगाएं. फिर देखिए आपके शरीर की ख़ुशबू पार्टनर को कैसे मदहोश कर देती है.
सेक्सुअल एक्ट के दौरान हर कोई अपने पार्टनर को नीट, क्लीन और फ्रेश देखना पसंद करता है, क्योंकि इससे काम क्रिया का आनंद दुगुना हो जाता है. अतः बेड पर जाने से पहले आप भी थकान और तनाव दूर रखकर फ्रेश दिखने की कोशिश करें.
सेक्स का पूरा मज़ा लेने के लिए ज़रूरी है कि आप बिना किसी शर्त के हर एक्ट में पार्टनर का पूरा सहयोग करें. याद रखिए, एक अच्छा सेक्स पार्टनर वही होता है, जो अपने साथी की इच्छाओं का पूरा ख़्याल रखे. अगर आपके पार्टनर को ओरल सेक्स में आनंद आता है, तो बेझिझक आप इसमें उनका साथ दें. अगर आपकी पत्नी को ओरल सेक्स करने में झिझक हो रही हो तो पहले उसकी झिझक दूर करने की कोशिश करें. अपने मूड व कंफर्ट के हिसाब से आप ओरल सेक्स एन्जॉय कर सकते हैं. लीक से हटकर प्यार का ये नया अंदाज़ निश्चय ही आपकी सेक्स लाइफ में नया जोश भर देगा.
हर बार पार्टनर से ही पहल की उम्मीद न रखें. कभी-कभार उनका मूड भांप कर ख़ुद ही आगे बढ़ें. सेक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओरल सेक्स सुरक्षित है, इसलिए इससे घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है. हाइजीन का ख़्याल रखकर इंटरकोर्स की तरह ही ओरल सेक्स से भी चरमानंद की प्राप्ति की जा सकती है.
सेक्स को अगर आप किसी काम की तरह करते हैं यानी सेक्सुअल एक्टिविटी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते या फिर काम क्रिया के दौरान आपका रवैया बोरिंग बना रहता है, तो पार्टनर के मूड के साथ ही सेक्स का सारा मज़ा किरकिरा हो जाता है और आप सुखद सेक्स लाइफ़ का अनुभव नहीं कर पाते. अच्छा सेक्स पार्टनर बनने के लिए अपने साथी की सेक्स की भूख को बढ़ाने की कोशिश करें व उसे कामोत्तेजित करें. इसके लिए पार्टनर से सेक्सी बातें करें, एक साथ नहाएं, लव गेम्स खेलें व कामुक किताबों आदि का सहारा लें. पार्टनर के साथ थोड़ी-सी शरारत करके तो देखें, आपकी ज़िंदगी के साथ ही सेक्स लाइफ़ भी रोमांचक बन जाएगी.
पूरे हफ़्ते काम की थकान के बाद शायद आपका मस्ती का मूड न करें. साथ ही अगर रोज़ाना एक ही चीज़ की जाए, तो वो नीरस लगने लगती है. इसलिए छुट्टी के दिन का भरपूर फ़ायदा उठाएं और सेक्स लाइफ़ को रोमांचक बनाने के लिए नई-नई चीज़ें ट्राई करें.
यह टिप आपकी पत्नी के लिए फ़ायदेमंद हो सकता है, क्योंकि आमतौर पर महिलाएं सेक्स के लिए पहल करने से झिझकती हैं. साथ ही कुछ नया ट्राई करने में भी ख़ास दिलचस्पी नहीं दिखाती हैं, जिससे वे सेक्स को पूरी तरह एन्जॉय नहीं कर पातीं. अगर आप अपनी बोरिंग सेक्स लाइफ़ में प्यार के नए रंग भरना चाहते हैं, तो पत्नी को सेक्स के लिए पहल करना सिखाएं. यक़ीन मानिए आपका ये नया रूप पार्टनर को ज़रूर पसंद आएगा. सेक्स में हमेशा नई-नई चीज़ें ट्राई करने की भी कोशिश करें, जैसे-सेक्स टॉयज़ का इस्तेमाल, क्लाइमेक्स का नया तरीक़ा. कामोत्तेजित करने और फोरप्ले के तरी़के में बदलाव करके आप सेक्स को और भी सेक्सी बना सकते हैं.
सेक्स में नए एक्सपेरिमेंट के बारे में स़िर्फ सोचें ही नहीं, बल्कि उस पर अमल भी करें. आपकी पॉज़िटीव अप्रोच पार्टनर को भी सेक्स के लिए उत्तेजित करेगी.
अच्छा सेक्स पार्टनर वही है जो अपने साथी से अन्य बातों के साथ ही सेक्सुअल फैन्टसी (सेक्स संबंधी काल्पनिक बातें) को भी शेयर करता है. अपने सेक्स की चाहत और फैन्टसी को पार्टनर से शेयर करके आप सेक्स लाइफ़ का भरपूर आनंद उठा सकते हैं. सेक्सुअल फैन्टसी यानी सेक्स की कल्पनाओं को हक़ीकत बनाकर काम क्रिया को दिलचस्प बनाया जा सकता है. एक बात हमेशा ध्यान रखें कि सफ़ल सेक्स लाइफ के लिए कपल्स के बीच बातचीत बहुत ज़रूरी है. पार्टनर की इच्छा को जाने बिना आप उन्हें संतुष्ट नहीं कर सकते. इसी तरह जब तक आप अपने दिल की बात उनसे नहीं कहेंगे वो भी आपको संतुष्ट नहीं कर पाएगी, इसलिए संवाद के पुल को हमेशा मज़बूत बनाए रखें.
अगर आप अपनी सेक्सुअल फैन्टसी को पार्टनर के साथ डिस्कस नहीं कर सकते, तो उसे किसी काग़ज़ पर लिख लें या फिर टेप कर लें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये चीज़ें पार्टनर तक सही समय पर पहुंच जानी चाहिए, यानी बिस्तर पर जाने से पहले.
