राजधानी में सबसे कम तापमान दर्ज, अंबिकापुर में रात का पारा 7 डिग्री

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सफदरजंग वेधशाला में तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा.” लोधी नगर में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर मौसम केंद्र पर 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी की ओर से बताया गया कि बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप बरकरार है. शहर में गुरुवार को ‘बेहद’ ठंडा दिन दर्ज किया था क्योंकि अधिकतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था जो कि सामान्य से सात डिग्री कम था और इस मौसम का सबसे कम तापमन था. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिन तक न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *