नवविवाहिता की फंदे पर लटकी मिली लाश…शादीशुदा युवक से किया था प्रेम विवाह

बिलासपुर जिले के सीपत थाना अंतर्गत ग्राम मोहरा में युवती का शव मकान में लटके हुए पाया गया. मकान के बाहर से ताला लगा हुआ था. लड़की के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला. युवती करीब एक माह पहले अपने प्रेमी के साथ भाग शादी करने के बाद वहां रह रही थी. विवाह की कुछ महीने बाद ही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत कई सवालों को जन्म दे रही है. पुलिस पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच में जुट गई है.

सीपत थाना प्रभारी राजकुमार सोरी से मिली जानकारी के अनुसार, तिफरा निवासी 18 वर्षीय रेशमा वर्मा नवरात्रि के बाद करीब एक माह पहले अपने प्रेमी रोहित पटेल (22 वर्ष) के साथ भागकर शादी कर ली, और ग्राम मोहरा तुंगननाला के पास स्थित रोहित पटेल के मकान में रहने लगे थे. मृतिका के परिजनों ने बताया कि रात में मृतिका के साथ उसके पति का मारपीट, लड़ाई-झगड़े हुआ था, जिसकी जानकारी रेशमा ने अपने परिजनों व सहेली को दी थी.

देर रात करीब 1 बजे रेशमा को तलाश करते हुए उसके परिजन मकान के बाहर पहुंचे. वहां दरवाजे पर ताला लगा हुआ था. परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर रेशमा का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी प्रवीण राय सीपत पुलिस व मस्तूरी नायब तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल फॉरेंसिक एक्सपर्ट तत्काल मौके पर पहुंचे. युवती के चेहरे पर खरोंच के भी निशान मिले हैं. वहीं पति का दावा है युवती ने आत्महत्या की है. फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम कर मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *