पिकनिक मनाने पहुंचे युवक खाई में गिरा…परिजन सदमे में

छत्तीसगढ़। जशपुर में जलप्रताप में पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गया था, जहां पैर फिसलने के कारण युवक नीचे गिर गया। घटना राजपुरी जलप्रताप की है, जहां आज रविवार की सुबह युवक अपने परिवार के साथ अंबिकापुर सरगांव से आया था। जलप्रताप में पिकनिक मनाने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह युवक खाई में गिर गया, बगीचा पुलिस और ग्रामीण युवक को नदी में ढूढ़ने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *