सर्दी के मौसम में बुजुर्ग और बच्चों का रखें खास ध्यान, यहां जानें टिप्स

नई दिल्ली : सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। दिसंबर के इस मौसम से सर्दी काफी तेज हो जाती है। इस बढ़ती हुई सर्दी में बुजुर्ग और बच्चों का ध्यान देना काफी जरूरी हो जाता है। क्योंकि बच्चों और बुजुर्गो के लिए यह कड़ाके की सर्दी काफी खतरनाक मानी जाती है। तो आज जानते हैं कि इस बढ़ती हुई सर्दी में इन लोगों का कैसे बचाव करना चाहिए।

इस ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए। किसी किसी लोगों को ठंड में भी ज्यादा कपड़े पहनने की आदत नहीं होती है। जिससे इन्हें बहुत जल्दी इस मौसम में ठंड लग जाती है। इस मौसम में ठंड लगने से उल्टी, डायरिया जैसी समस्या भी देखने को मिलती है। तो इसलिए गर्म कपड़े बच्चों को जरूर पहनाएं

धूप में बैठना

इस ठंड के मौसम में कमरे से बाहर निकलने का मन किसी का नहीं करता। लेकिन काम करने के लिए तो बाहर निकलना पड़ता है। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को धूप का मजा जरूर लेना चाहिए। इससे हमारे शरीर को थोड़ी गर्मी मिलती है। और विटामिन डी भी मिल जाती है। इस ठंड के मौसम में धूप में बैठना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

ताजी सब्जियों को खाना

इस सर्दी के मौसम में ताजी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि इस मौसम में हरी सब्जियां बहुत मिलती है। इस मौसम में चने का साग, पालक, सोया -मेथी, गाजर, सेम जैसी कई सब्जियां मार्केट में आ रही हैं। इस मौसम में सब्जियां खराब भी नहीं होती हैं। यह हरी ताजी सब्जियां हमारे शरीर को नए नए विटामिन देती हैं।

मीठा खाने से बचे थोड़ा व्यायाम करें

इस मौसम में मीठी चीजें कम खानी चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इस ठंड के मौसम में व्यायाम करना काफी फायदेमंद साबित होता है। वैसे व्यायाम करना तो हर मौसम में ही फायदेमंद रहता है लेकिन ठंड में व्यायाम जरूर करना चाहिए। इससे हमारी बॉडी में दर्द नहीं बना रहता है। और हम स्वस्थ रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *