छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र: भूपेश बघेल बोले- मैं किसान पैदा हुआ हूँ….अजय चंद्राकर ने सीएम को बताया किसानों के ब्रांड एम्बेसडर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया। सत्र की शुरूआत से पहले दिवंगत पूर्व विधायक हीरासिंह मरकाम, पूरन लाल जांगड़े, लालमहेंद्र सिंह टेकाम और घनाराम साहू को श्रद्धांजलि दी गई। सदन की कार्यवाही में सदन में खुज्जी विधायक ने किसानों के अस्थाई विद्युत पम्प कनेक्शन का मामला उठाया. पूरक सवाल के जवाब में बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, मैंने भी इसे लेकर सवाल लगाया है. पूरे प्रदेश में 94 हजार कनेक्शन के आवेदन है. इन सभी आवेदनों पर कनेक्शन दिया जाएगा तो सरकार को 900 करोड़ रुपये लगेंगे. मुख्यमंत्री क्या सदन में घोषणा करेंगे कि सभी आवेदनों पर कनेक्शन दिया जाएगा. मुख्यमंत्री खुद किसानों के ब्रांड एम्बेसडर बन गए है. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देसी घी को प्रचार की जरूरत नहीं होती. मैं किसान पैदा हुआ हूँ. किसान के रूप में ही मृत्यु होगी. ब्रांड एम्बेसडर बनने की जरूरत नही है. 94 हजार 950 कनेक्शन के आवेदन हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *