2007 बैच के सिपाही ने सर्विस बंदूक से खुद के सिर में मारी गोली, मौके पर ही मौत

राजनांदगांव। रविवार देर रात एक सिपाही ने पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय स्थित क्वार्टर में सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली लगने के बाद सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल, उसके शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 10 बजे जीई रोड स्थित क्कञ्जस् में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। देर रात गोली चलने से क्कञ्जस् में हड़कंप मच गया। अन्य पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि कांस्टेबल विनोद साहू का खून से लथपथ पड़ा था। घटनास्थल पर ही उसकी बंदूक और मोबाइल भी मिला। जवान उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान विनोद 2007 बैच का सिपाही था और क्वार्टर में अकेले रहता था। उसने अपनी सर्विस बंदूक से ही गोली मारी है। जवान के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। माना जा रहा है कि किसी मानसिक परेशानी के चलते उसने कदम उठाया है।´

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *