रायपुर : ​​​​​​​ अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ में तीन दिवस का राजकीय शोक

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

रायपुर, 21 दिसंबर 2020

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा के 21 दिसम्बर को दुखद निधन पर छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में 21 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक तीन दिवस का राजकीय शोक घोषित किया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जाएंगे। राज्य शासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि श्री वोरा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *