सातवीं कक्षा के बच्चे का शारीरिक शोषण करता था 12वीं का छात्र, घर बुलाकर करता था हरकत

नोएडा: ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां सातवीं कक्षा के एक स्टूडेंट ने 12वीं के छात्र पर शोषण का आरोप लगाया है. सेक्टर बीटा 2 थाने ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी छात्र के खिलाफ धारा 377 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के समक्ष ने पेश कर दिया.

जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र और पीड़ित छात्र का परिवार दो वर्ष पूर्व एक ही सोसाइटी में रहते थे. दोनों के परिवार में अच्छे संबंध थे, और दोनों छात्र एक साथ एक ही बस में स्कूल जाते थे. पीड़ित छात्र सातवीं कक्षा में पढ़त था और उसकी आयु 12 वर्ष थी, जबकि 12वीं कक्षा के आरोपी छात्र की आयु 17 साल थी. आरोप है कि जब आरोपी छात्र के घर पर कोई नहीं रहता था, तो वो पीड़ित छात्र को फोन करके अपने घर बुला लेता और वहीं पर उसका शोषण करता.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र ने खुद ही इंटरनेट पर जाकर 1098 चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर निकाला और फोन करके पूरी बात बता दी. जिसके बाद हेल्पलाइन वालों ने पीड़ित के पिता से बात की और बच्चे की कॉउंसलिंग की. दरअसल ये मामला 2018 का है, जब पीड़ित छात्र ने अपने घरवालों को पूरी बात बताई थी. उसके पहले पीड़ित बच्चा बहुत गुमसुम रहने लगा था. जब ये बात बच्चे के घरवालों को पता लगी तो उन्होंने आरोपी बच्चे के पिता से बात की थी, जिसके बाद उन लोगों ने क्षमा मांग ली, चूंकि दोनों परिवार में संबंध बढ़िया थे, इसलिए उस समय पुलिस में शिकायत नहीं दी गई. बाद में आरोपी बच्चे के परिवार वालों ने अपना घर भी बदल दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *