भूपेश सरकार का बड़ा फैसला : अब इन जगहों से आने वाले यात्रियों को रहना होगा 14 दिन का क्वारंटीन…. कलेक्टर और कमिश्नर को जारी राज्य सरकार ने आदेश… पढ़िये आदेश में क्या कहा गया है

राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस के नये वेरियंड के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से यूके से भारत पहुंचने वाले एवं छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के एयरपोर्ट अथवा अन्य मार्ग से राज्य में आने पर देश के एयरपोर्ट पर कराये गये आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट की जांच की जाये तथा रिपोर्ट पॉजेटिव होने पर उपरोक्त संदर्भित एसओपी अनुसार संस्थागत क्वांरटीन- कोविड केयर सेंटर अस्पताल में रखा जाये। फ्लाईट में पॉजेटिव यात्री के कांटेक्ट हेंतु निर्धारित एसओपी अनुसार कार्रवाई की जाये। रिपोर्ट निगेटिव होने पर यात्रियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी अनुसार स्वयं को 14 दिवस होम आइसोलेशन में रखने की सलाह दी जाये तथा इसके प्रतिदिन पलान एवं फॉलोअप के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *