सर्दी के मौसम में ठंडा बदन सेक्स की इच्छा को दबाने का काम कर सकता है। कई कपल्स सर्दी के कारण सेक्स लाइफ का लुत्फ नहीं उठा पाते हैं। यदि आपको ऐसे मौसम में बेडरूम में सर्दी का भय खत्म करना है तो फिर कुछ टिप्स जानने होंगे।
इन टिप्स की मदद से सर्दी के मौसम में आपकी बनी रहेगी। न केवल कम सर्दी में बल्कि कड़कड़ाती या हाड़ कंपाती ठंड में भी इन टिप्स को आजमाकर आप पार्टनर के साथ सेक्स का मजा ले सकते हैं।
हां, ठीक वैसे ही जैसा कि आप ले चुके हैं। इसलिए मौसम को अपने रिश्ते पर हावी न होने दें।
यौन इच्छा शक्ति को कम होने से बचाएं
ठंड के मौसम में रोमांस का मूड अधिक होता है लेकिन कपड़े उतारने और गीलेपन की वजह से कई लोग मन मार लेते हैं। इस वजह से धीरे-धीरे होने लगती है। इसको कम होने से रोकना जरूरी है। इसलिए इस तरह की बातों को अनदेखा करने की बजाय इनके समाधान के बारे में विचार करना चाहिए।
1. बॉडी को रखें गर्म
अचानक बिस्तर पर जाने से शरीर गर्म नहीं हो सकता। सर्दी के मौसम में अपने शरीर को हमेशा गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े पहनें। खासकर हाथ, मुंह, पैर, कान को ठंड से बचाएं। इससे आपकी सेहत नहीं बिगड़ेगी और ठंडे बदन को छूने के बाद पार्टनर का मूड खराब नहीं होगा। इसलिए सबसे पहले अपने शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करें।
अगर आप अपने शरीर को गर्म नहीं रखेंगे तो आप खुद ही सेक्स के लिए तैयार नहीं हो पाएंगे। ऐसे में भला पार्टनर के मूड को कैसे चेंज कर सकेंगे। यदि पार्टनर आपके पास आए और ठंडे होंठ या बदन छुए तो फिर वहां भी गेम बदल सकता है। इसलिए अपने शरीर को गर्म रखें।
2. कपड़ों को फटाफट न खोल
बिस्तर पर जाने के बाद आप अपने या अपनी पार्टनर के कपड़ों को फटाफट न खोलें। पहले बात करें और फिर शरीर गर्म होने के बाद ही ड्रेस उतारें। यदि कम कपड़ों को खोलकर भी सेक्स हो सकता है तो वैसा ही करें। सर्दी के मौसम में फोरप्ले के लिए थोड़ा अधिक समय दें।
3. अंगों को रगड़ें
घर्षण से गर्मी पैदा होती है इसलिए सर्दी के मौसम में ऐसा करना चाहिए। आप अपनी पार्टनर के अंगों को अधिक समय तक सहलाएं या अपने अंगों को उसके अंगों के साथ प्यार से रगड़े। इससे भी गर्मी का अहसास होगा।
4. कमरे का तापमान बनाए रखें
अपने शरीर के साथ-साथ कमरे के तापमान का भी खास ख्याल रखना होगा। कई लोग अपने रूम के तापमान को अनदेखा कर देते हैं। इसी वजह से ठंडे बिस्तर पर जाने के बाद मूड अचानक खराब हो जाता है। हम लोग अपने बिस्तर पर जाते ही सेक्स जैसी बातों को भूल जाते हैं।
रूम हीटर का प्रयोग करें
कमरे की खिड़कियां बंद रखें
फर्श पर कारपेट बिछाएं
हर दिन रूम को पोंछे या धोने से बचाएं
उपरोक्त तरीकों से कमरे के तापमान को बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा भी आप अपने दिमाग से अपने रूम के टेंपरेचर के लिए कुछ न कुछ संभव उपाय कर सकते हैं। लेकिन इसको अनदेखा न करें।
