बेहद सस्ते हुए Realme के ये 5 दमदार स्मार्टफोन्स, 7 हज़ार की छूट पर खरीदें Realme X50 Pro 5G फोन

ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर ग्राहकों के लिए बिग सेविंग डेज़ चल रही है. 18 दिसंबर को शुरू हुई इस सेल का आखिरी दिन 22 दिसंबर यानी कि आज है. इस सेल में कई प्रोड्क्टस पर 70% तक की छूट मिल रही है.  इस सेल में कई प्रोडक्ट्स जैसे मोबाइल, टीवी, कैमरा, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, हेडफोन्स, ईयरफोन्स, ईयरबड्स, फिटनेस बैंड, कंप्यूटर के साथ ही फैशन और घरेलू सामानों पर बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं. लेकिन बात करें रियलमी के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील की तो यहां से कुछ फोन को 7 हज़ार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं…

Realme 6

रियलमी के पॉपुलर स्मार्टफोन की तो सेल में से ग्राहक इस फोन को काफी कम कीमत में घर ला सकते हैं. फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल में रियलमी 6 को 2,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है. साथ ही इसपर कई तरह के और भी ऑफर दिए जा रहे हैं.  फोन को 14,999 रुपये के बजाए 12,999 रुपये में घर लाया जा सकता है.

Realme Narzo 20 Proरियलमी नार्ज़ो 20 प्रो को 1,000 रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकता है. फोन के 6GB+64GB वेरिएंट को 14,999 रुपये के बजाए 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.Realme C15रियलमी C15 के मीडियाTek Helio G35 चिपसेट प्रोसेसर वाले फोन को अब 500 रुपये सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है. पहले फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये थी, वही अब इसे 9,499 रुपये कर दिया गया है. वहीं, दूसरे 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है. रियलमी के इस फोन की सबसे खास बात इसकी 10 हज़ार से कम कीमत में 6000mAh की बैटरी और 4 कैमरे हैं.

Realme X50 Pro 5G

बिग सेविंग Days सेल में कंपनी के इस 5G फोन पर 7 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है. Realme X50 Pro स्मार्टफोन के 8GB+128GB वेरिएंट और 12GB+256GB वेरियंट पर 7 हज़ार रुयये की छूट मिल रही है. डिस्काउंट के बाद 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये के बजाए 34,999 रुपये हो गई है.

Realme X3 SuperZoom

12 जीबी रैम और 256 जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को 4 हजार रुपये कम कर दिए गए हैं.  इस फोन को अब 32,999 रुपये के बजाए 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *