बाथरूम में नहाते वक्त लड़की का बनाया VIDEO, फिर जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे

नोएडा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बाथरूम में नहाते वक्त लड़की की वीडियो बना ली गई और जब लड़की ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर आरोपी फरार हो गए. ये घटना नोएडा के सेक्टर 49 की है. दरअसल, जब एक लड़की बाथरूम में नहाने गई तो उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली. जब लड़की ने यह बात अपने घर वालों को बताई तो उसके घर वाले भी चौंक गए. इसके विरोध पर युवक और उसके घर वालों ने जमकर हंगामा किया. घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.

सेक्टर 49 थाने की पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है. कहा जा रहा है कि घटना सोमवार की है. वहीं एक दूसरे मामले में सेक्टर 20 में एक रेप का मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने अपने पड़ोस में रहने वाले लड़के पर बलात्कार का आरोप लगाया है. सेक्टर 20 थाने ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि 12 वर्षीय लड़की के साथ पड़ोस के रहने वाले 15 साल के लड़के ने बलात्कार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *