बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। अब कंगना एक बार फिर से अपने पोस्ट के चलते खबरों में हैं। कंगना ने शेयर की तस्वीर कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं जिसमें वो समंदर किनारे ब्लैक और रेड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इसमें कंगना कैमरा की तरफ बैक कर बैठी हैं और उनकी कर्ली बाल खुले हुए हैं। इस फोटो को शेयर कर कंगना ने लिखा, ‘गुड मॉर्निंग दोस्तों, मैं अपनी जिंदगी में जिस सबसे एक्साइटेड जगह पर गई हूं वो मैक्सिको है। खूबसूरत लेकिन एक अनिश्चित जगह। ये मैक्सिको के छोटे से आईलैंड टुलुम से एक तस्वीर।’

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स कंगना की ये तस्वीर उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है और वो इसपर कमेंट कर लगातार एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक तरफ फैंस कंगना की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स की भी कमी नहीं है। कुछ यूजर्स ने कंगना की फोटो पर कमेंट कर उनके नकली झांसी की रानी कहा तो कुछ ने यह तक पूछ लिया कि उनके कपड़े कहां हैं?
