कुरेनार धान खरीदी केंद्र में चबूतरा सह शेड का निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

कांकेर/पखांजुर:- बांदे लैंप्स अन्तर्गत कुरेनार ग्राम पंचायत में धान उपार्जन केन्द्र के लिए चबूतरा सह शेड का निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण कार्य में दोयम दर्जे के माल मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करवाया जा रहा। चबूतरा फर्श कांक्रीट बेस की मोटाई स्टीमेट के अनुरूप नहीं है। 4 इंच की मोटाई की जगह नाम मात्र ढाई इंच की फर्श कंक्रीट निर्माण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के अधीन एजेंसी निर्माण कार्य को मूर्त रूप दे रहा है । कार्य देखरेख करने वाले इंजीनियर की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है क्यों कि उनकी उपस्थिति में घटिया स्तर का काम करवाया जा रहा। कांक्रीट बेस की ढलाई में छड का उपयोग नाममात्र के लिए किया गया निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे है। ग्रामीण इसकी शिकायत विधायक श्री अनूप नाग से करने वाले है। निर्माण कार्य स्थल पर सूचना पटल बोर्ड चस्पा तक नहीं है जिसके कारण निर्माण एजेंसी स्टीमेट लागत को सार्वजनिक न करते हुए भ्रष्टाचार करने में लगे हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *