बहू की शिकायत पर सास, ससुर और पति गिरफ्तार…वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

छत्तीसगढ़। सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र में एक विभत्स घटना सामने आई है. सगे पिता और दादा ने दूध मुंही बच्ची को जमीन पर पटक कर मार डाला. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं बच्ची की मां ने अपने पति, ससुर व सास पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. झिलमिली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़सरा के पतेरा पारा में बीती रात दूध मुंही बच्ची के हत्या से क्षेत्र में आक्रोश भी व्याप्त है. बताया जा रहा है कि पतेरा पारा निवासी राजेंद्र साहू की बेटी सुशीला साहू का गांव के ही युवक संतोष साहू से प्रेम संबंध था. बाद में दोनों दांपत्य जीवन में बंध गए. कुछ महीनों बाद इस जोड़े को पुत्री की प्राप्ति हुई. लेकिन प्रेम संबंध से बना ये संबंध परिजनों को ही खटक रहा था. और बाद में युवती को उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे. बीती रात उसकी एक माह की बच्ची को उसके ही पिता संतोष साहू और दादा कमलेश साहू ने पटक कर मार डाला. हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *