होटल में कपल ने बुक किया रूम, कुछ देर बाद स्टाफ को हुआ शक, दरवाजा खोलते ही उड़े होश

होटल में एक कपल दोपहर को एक रूम बुक कराता है और कहता है कि हम शाम को 7 बजे चेकआउट कर जाएंगे. शाम को जब 8 बज जाते हैं तो होटल स्‍टाफ चौंकता है और रूम का दरवाजा खटखटाता है. अंदर तेज आवाज में टीवी चल रही थी. जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे डुप्‍लीकेट चाबी से खोला गया. अंदर बेड पर रजाई में लिपटी युवती की लाश पड़ी थी. यह सनसनीखेज घटना पश्‍च‍िम बंगाल के कोलकाता की है. यहां न्‍यूटाउन के एक होटल में मंगलवार रात एक युवती का रजाई में लिपटा हुआ शव मिला जिसकी बॉडी पर कई कट लगे हुए थे.
दरअसल, मंगलवार दोपहर इस होटल में अमित घोष और चुमकी घोष के नाम से एक कपल रुका था. होटल अथॉरिटी ने उनके आईडी प्रूफ की जेरॉक्स कॉपी ले ली और उन्हें रूम अलॉट कर दिया. आईडी कार्ड के अनुसार, यह दोनोंं वेस्‍ट मि‍दनापुर के रहनेे वालेे थे. उन्‍होंने रिसेप्‍शन पर बताया कि वह शाम 7 बजे यहां से चेकआउट कर जाएंगे. इसी बीच अमित भी होटल स्‍टाफ को यह कहकर निकल गया कि अभी वापस आता हूं लेकिन वह आया नहीं. जब शाम 7 बजे उन्‍होंने चेकआउट नहीं किया तो होटल स्‍टाफ ने लैंडलाइन पर फोन किया. जब उसका कोई जवाब नहीं मिला तो वह दरवाजे पर पहुंचे और खटखटाने लगे. अंदर तेज आवाज में टीवी चल रही थी.
जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो डुप्‍लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया. अंदर बेड पर रजाई में लिपटी हुई युवती की लाश पड़ी थी और उसकी बॉडी पर कई जगह कट के निशान थे. होटल के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना टेक्नोसिटी पुलिस स्टेशन को दी. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अमित घोष और मृतक युवती के साथ अमित के संबंध जानने की कोशिश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *