Recipe : खाना है कुछ खास तो ट्राय करें टेस्टी ब्रेड डोसा

12 स्लाइस ब्रेड, 2 टेबलस्पून सूजी, स्वादानुसार नमक, 1 टेबलस्पून चावल का आटा, 4 टीस्पून फेंटा हुआ दही, 4 टेबलस्पून तेल, 1/2 टीस्पून राई, 2 टीस्पून धुली उड़द दाल, 1 इंच टुकड़ा अदरक कटा हुआ, 4-5 करी पत्ते, 1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 2 मीडियम आकार का प्याज कटा हुआ विधि : – ब्रेड स्लाइस के किनारे काट कर पानी में 2 मिनट के लिए डुबोकर रखें। फिर इसे ब्लेंडर में डालें। साथ में रवा, नमक, चावल का आटा और दही भी डालें। बारीक पेस्ट तैयार करें।

एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करके उसमें राई, उड़द दाल, अदरक, करी पत्ते, हरी मिर्च और प्याज डालकर आधा मिनट तक भूनें। अब इसे ब्रेड पेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिला लें। – एक दूसरे फ्लैट नॉन स्टिक पैन को आंच पर रखकर अच्छी तरह गर्म करें और भीगे कपड़े से पोंछ लें। तवे पर एक कलछी ब्रेड मिश्रण डालकर फैलाएं। चारों ओर थोड़ा तेल छिड़कें और 2-3 मिनट पकाएं। – yपलटकर दूसरी ओर से भी इसी तरह पका लें। बचे हुए घोल से इसी तरह डोसे बना लें। अपनी पसंद की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *