सेक्सी ड्रेस और शराब पीतीं लड़कियां…फिर ऐसे फंसाए जाते थे रईसजादे

ड्रग्स रैकेट मामले में सनसनीखेज खुलासा

मध्य प्रदेश के इंदौर में पकड़े गए ड्रग्स रैकेट के द्वारा नित नए खुलासे हो रहे हैं। अभी पिछले दिनों ही छात्रों को रात में देर तक जागकर पढाई करने के नाम पर दिए जाने वाली दवा के ड्रग्स होने की बात का खुलासा हुआ था। इसी क्रम में पता चला है कि पब संचालक और ड्रग माफिया रईसजादों को फंसाने के लिए खूबसूरत लड़कियों का सहारा लेते थे। पब-बार,कैफै और क्बल में कम कपड़ों में बैठी अकेली बैठी को देख कर हर कोई बात करना चाहेगा। लड़का एक बार उसकी टेबल पहुंच जाए तो वह खुद ब खुद जीवन भर के लिए बर्बादी की राह पकड़ लेता है। ग्राहक बनकर बात करने वाली वो लड़की तो मात्र शो पीस होती है। उसे पब संचालक और ड्रग माफिया रईसजादों को फंसाने के लिए खुद एंट्री देते हैं।

यह खुलासा ड्रग सप्लाई में गिरफ्तार आरोपित अकमल हैदरी, जैद और निखिल एंड कंपनी ने एसआइटी के समक्ष किया है। आरोपितों ने बताया कि ज्यादातर पबों में इसी तरह ग्राहकों को फंसाया जाता है। इसके लिए बकायदा लड़कियों को मुफ्त की शराब, कोकीन, एमडीएमए जैसे ड्रग्स मुहैया करवाई जाती है। पब संचालक तो ऐसी लड़कियों को उनके पब में आने के लिए मान मनौवल करते है। एसआइटी ने जब पूछताछ की तो साजिया, आफीन, निवेदिता, श्रुति जैसी एक दर्जन लड़कियों के नाम सामने आए। इन लड़कियों की पब में फ्री एंट्री थी। वह अकेले बैठे-बैठे शराब के पैग लगाती रहती थी। उन युवाओं पर डोरे डालती जिसकी जेब में रुपये और शरीर में सोने के जेवर होते थे। एएसपी राजेश रघुवंशी के मुताबिक अभी तक की जांच में यह बात सामने आइ है कि ड्रग सप्लायरों के पैडलर पब, क्बल, होटल की पार्किंग में बैठे रहते थे। नियमित नशा करने वाले युवक युवतियां उन्हें देखते ही पहचान जाती थी। इशारा करते ही पैडलर ड्रग की पुड़ियां सौंप देता था। कईं पब में बाउंसर, कर्मचारी भी मिले हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *