ऐसे छात्र करते हैं सेक्स को ज्यादा एंज्वॉय……..

क्या आप जानते हैं छात्रों का एक ऐसा वर्ग भी है जो सेक्स को ज्यादा एंज्वॉय करता है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है। बिजनेस स्टैंडर्ड ऑनलाइन में प्रकाशित सर्वे के मुताबिक, हॉस्पिटैलिटी और फीलोसफी के छात्रों में एक बात बहुत कॉमन होती है। आप सब्जेक्ट पर मत जाइए बल्कि इसके अलावा उनमें एक बात कॉमन ये होती है कि वे सेक्स को ज्यादा एंज्वॉय करते हैं।

ब्रिटेन में कराए गए सर्वे में ये भी पाया गया कि कैमिकल इंजीनियरिंग, ह्यूमन रिसोर्स और एंनवायमेंटल साइंस सेक्स के मामले में सबसे पिछड़े हैं।स्टूडेंट ‌बीन नामक ब्रिटेन की स्टूडेंट पोर्टल द्वारा कराए गए इस सर्वे में 100 विश्वविद्यालयों के 6,129 छात्रों को शामिल किया गया। इन छात्रों से क्विज के जरिए इनकी सेक्स लाइफ और इंटीमेट बातों में बारे में बातचीत की गई।सर्वे में इन छात्रों से इनकी सेक्सुअल पोजीशन और कितने सेक्सुअल पार्टनर रह चुके हैं, इस तरह के सवाल भी पूछे गए।

इस सर्वे में ब्राइटन यूनिवर्सिटी टॉप पर रही। यहां के औसतन 10.59 फीसदी छात्रों के सेक्सुअल पार्टनर थे। दिलचस्प बात ये थी कि छात्रों को एडवेंचरस सेक्स ज्यादा पसंद थे। 29 फीसदी छात्र सार्वजनिक जगहों पर सेक्स का आनंद ले चुके थे। वहीं 51 फीसदी छात्र वन नाइट स्टैंड सेक्स का मजा ले चुके थे और 39 फीसदी ये उम्मीद कर रहे थे कि उल्हें कैंपस में ही अपना लाइफ पार्टनर मिल जाएगा। इतना ही नहीं 42 फीयदी छात्र 16 और उससे कम उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो चु‌के थे।

सर्वे में ये भी पाया गया कि 24 फीसदी छात्रों के मुकाबले 50 फीसदी छात्राएं सोचती हैं कि सेक्स के दौरान वे कैसी लगती हैं। जबकि 66 फीसदी छात्र सेक्स के दौरान अपनी परफॉर्मेंस के लिए चिंतित रहते हैं और 57 फीसदी गर्ल्स अपनी सेक्स परफॉर्मेंस को लेकर चिंतित रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *