नई दिल्ली. क्रिसमस और न्यू ईयर (Christmas and New Year 2021) के मौके पर वाट्सऐप (WhatsApp) समेत कई वीडियो कॉलिंग ऐप अपने यूजर को खास सुविधा मुहैया करा रहे हैं. जिसके तहत किसी भी लिमिट के बिना वीडियो कॉलिंग के लिए जुड़ सकते हैं. ये सभी वीडियो कॉल एप्लिकेशन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं. इन ऐप से आप सुरक्षित वीडियो कॉल कर सकते हैं.
WhatsApp- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वाट्सऐप का आता है. WhatsApp दुनिया में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक है और लोग इसका यूज न केवल मैसेजिंग के लिए करते हैं बल्कि कैज़ुअल वीडियो / वॉयस कॉल के लिए भी करते हैं. यह वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे अच्छे ऐप में से एक है. इस प्लेटफॉर्म पर अभी वीडियो कॉल के लिए 8 लोगों के जुड़ने की लिमिट है. इस पर आप दिल खोल कर बात कर सकते हैं.
Messenger Rooms- यदि आपको लगता है कि WhatsApp में केवल 8 लोग ही जुड़ सकते हैं तो आपके पास दूसरा ऑप्शन फेसबुक मैसेंजर रूम है. Messenger Rooms पर एक साथ 50 लोग जुड़ सकते हैं. इसके अलावा क्रिसमस और नए साल पर घंटों तक वीडियो कॉल कर सकते हैं. इस पर वॉयस या वीडियो कॉल की कोई लिमिट नहीं है. वीडियो कॉल ऐप होस्ट लॉक या एंड रूम की सुविधा भी देता है.
Google Duo- Google Duo के जरिए आप कितनी भी देर फ्री में वीडियो या वॉयस कॉल कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि यूजर जितना चाहें उतना समय बिता सकते हैं, बशर्ते उनके पास वाई-फाई कनेक्शन के लिए पर्याप्त डेटा हो. वीडियो कॉल ऐप iOS और Android दोनों पर 12 प्रतिभागियों को सपोर्ट करता है.
Zoom- Zoom वीडियो कॉलिंग ऐप में 100 लोगों के एक साथ जुड़ने की सुविधा है जो बिल्कुल फ्री है. लेकिन फिलहाल जूम ने ये लिमिट क्रिसमस और नए साल पर हटा दी है. अगर आपके पास जूम का सब्सक्रिप्शनहै, तो आपको आप अनलिमिटेड कॉल करते हैं.
