आंदोलन का एक महीना पूरा, 12 बजे किसानों को संबोधित करेंगे PM मोदी

किसान आंदोलन के 30 दिन हो गए. गतिरोध जस का तस बना हुआ है. दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर किसानों की मोरचाबंदी जारी है लेकिन आज पीएम मोदी बडी पहल करने वाले हैं. वो 6 राज्यों के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों से सीधे संवाद करने वाले हैं. आज अटलजी की जयंती भी है. इस मौके पर पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की अगली किस्त भी जारी करेंगे. करीब 9 करोड़ किसानों के खाते में सीधे 18 हजार करोड़ की रकम ट्रांसफर होगी. किसानों के साथ पीएम के कार्यक्रम में सभी मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे. दिल्ली के मेहरौली में गृहमंत्री अमित शाह किसानों के साथ मौजूद रहेंगे तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के द्वारका में होंगे. यानी पीएम मोदी ने किसान कानूनों पर भ्रमजाल तोड़ने की तैयारी कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *