खाना बनाते वक़्त गिरा बहु का घूँघट तो आगबबूला हो गए ससुर-देवर, और फिर…

गुरुग्राम: रसोईघर में खाना बनाने के दौरान घूंघट न संभाल पाना एक महिला को महंगा पड़ गया। आरोप है कि घूंघट गिरते ही महिला के ससुर ने गाली-गलौच करते हुए पीटना चालु कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आए देवर ने भी उसे बचाने की जगह डंडे से पीट डाला। पीड़िता ने शौचालय में छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल ले गई।

वहीं शिकायत के आधार पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरि नगर निवासी संध्या ने जानकारी देते हुए बताया है कि 22 दिसंबर को रसोई में काम करते समय उसका पल्लू सिर से गिर गया। इस पर उसके ससुर महिपाल ने उसे डांटना चालू कर दिया और गाली देने लगा। विरोध करने पर महिपाल ने मारपीट करनी चालू कर दी।

इसके बाद में देवर अमित डंडा लेकर आया और उसने भी पीड़िता की पिटाई शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके ससुर अक्सर उसे दहेज कम लाने के लिए ताने देते थे। उसके पिता व भाई ने दहेज में मोटरसाइकिल दी थी, जबकि देवर को दहेज में कार मिली थी। इससे महिला के ससुर नाराज़ थे और अक्सर उसे ताने देते थे। इसी गुस्से में आकर उन्होंने महिला को पीट डाला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *