सिरफिरा आशिक रात में लड़की के घर में घुसा, शादी का प्रस्‍ताव ठुकराने पर कर दिया मर्डर

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने कथित प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर रात में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की देर रात अनिल लड़की के घर पहुंचा और शादी का प्रस्ताव रखा. लड़की के इनकार करने के बाद उसे चाकू मार दिया. आनन फानन में घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जलालपुर गांव के रहने वाले अनिल यादव की बातचीत गांव की एक लड़की से होता था. आरोप है कि इसी दौरान अनिल ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा.

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और और उसका इलाज पटना में कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त आरोपी अनिल के दोस्त धीरज को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *