रजनीकांत की तबीयत अचानक हुई खराब, हैदाराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में हुए भर्ती

दक्षिण भारतीय फि‍ल्‍मों के सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत आज शुक्रवार को सुबह अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्‍हें हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. 70 साल एक्‍टर से राजनेता बने रजनीकांत के ब्‍लडप्रेशर में सुबह ज्‍यादा गंभीर रूप से उतार-चढ़ाव नजर आया. उन्‍हें हैदराबाद स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अपोलो अस्‍पताल ने एक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि रक्तचाप में गंभीर उतार-चढ़ाव दिखाने के बाद रजनीकांत को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्‍हें तब तक डॉक्‍टरों की निगरानी में रखा जाएगा, जब तक उसकी बीपी सामान्‍य नहीं हो जाता है. उनमें कोई अन्य लक्षण नहीं है और हेमोडायनामिक रूप से स्थिर है.

बता दें कि रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग के सिलसिले में हैदाराबाद में थे. उनके सेट पर मौजूद 8 क्रू मेम्बर्स कोविड-19 से संक्रमित मिले थे. इस दौरान रजनीकांत का भी कोरोना टेस्‍ट कराया गया था, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी. हालांकि, उनमें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं. रजनीकांत की फिल्‍म की शूटिंग बीते 14 दिसंबर से शुरू हुई थी.

सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनी के ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है और थकान भी महसूस हो रही है. ब्लड प्रेशर सामान्य होने तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *