रियलमी (Realme) ने अपने प्लैटफॉर्म पर ‘Realme Days’ सेल की शुरुआत आज (26 दिसंबर) से कर दी है. सेल की सबसे खास बात ये है कि यहां सिर्फ स्मार्टफोन (Smartphone) पर ही नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी (SmartTV) पर भारी छूट दी जा रही है. सेल के इस साल के आखिरी दिन यानी कि 31 दिसंबर तक चलेगी, तो अगर आपने नया फोन या टीवी खरीदने का प्लान किया है, तो ये आपके लिए अच्छा मौका है. स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील की बात करें तो यहां से रियलमी के पॉपुलर फोन Realme 6i को काफी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है. आइए जानते हैं कितना सस्ता हुआ ये फोन और कैसे हैं इस फोन के फुल फीचर्स..
सेल रियलमी के ऑफिशियल पेज पर रखी गई है, जहां से पता चला है कि रियलमी 6i को 2 हज़ार रुपये सस्ते में उपलब्ध कराया जा रहा है. बताया गया है कि रियलमी डेज़ में रियलमी 6i के 6GB+128GB वेरिएंट को 13,999 रुपये के बजाए सिर्फ 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. आइए जानते हैं फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस के बारे में…
स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 90.5 फीसदी स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ मौजूद है. स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ मौजूद है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडिया टेक हेलियो G90T SoC प्रोसेसर दिया गया है. ये एक डुअल सिम (नैनो) फोन है जिसमें एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Realme UI के साथ मौजूद है.
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी
इस स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है. फोन में 16 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा है जिसमें AI ब्यूटी मोड, पोर्टरेट लेंस और HDR सेल्फी मोड फीचर्स हैं.
स्मार्टफोन में 4,300mAh की बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, 4G LTE, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, Glonass और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
