घुड़सवारी सिखाने के दौरान बनाता था शारीरिक संबंध…फिर…युवती

झारखंड। घुड़सवारी सिखाने वाला प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह एक युवती का चार महीने से यौन शोषण कर रहा था. युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती ने आरोप लगाया है कि घुड़सवारी के प्रशिक्षण देने के नाम पर युवक उसे ओरमांझी ले गया और वहां उसके साथ रेप किया. युवती ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे डरा-धमका कर चुप करा दिया था. आरोपी ने उससे शादी करने की बात भी कही थी. इस पर वह उसके झांसे में आ गयी.

इसके बाद घुड़सवारी का प्रशिक्षक उसका लगातार यौन शोषण करता रहा. युवती को 4 माह का गर्भ है. उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता महिला थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करा दी. प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वह सदर थाना क्षेत्र स्थित हैदर अली गली का रहने वाला है. पीड़िता मोरहाबादी इलाके की रहने वाली है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक ने पुलिस की पूछताछ में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात को भी मान लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *