भारत में कोरोना के 18,732 नए मामले…..

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है. देश में छह महीने बाद 19 हजार से कम कोरोना केस आए हैं. आज लगातार सातवें दिन 25 हजार से कम और 16वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटे में 18,732 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 279 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 21,430 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में 97 लाख से ज्यादा रिकवरी स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ एक लाख 88 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 47 हजार 622 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 78 हजार पर आ गए. अब तक कुल 97 लाख 61 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *