धान खरीदी केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी…

छत्तीसगढ़। जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी केन्द्र में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या ली है। मृतक का नाम खुशलाल (25) बताया जा रहा है, जो ग्राम अड़भार जोरवा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार युवक डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा के धान खरीदी केन्द्र में काम करता था। मंडी कर्मचारियों को पता लगते ही घटना की सूचना चंद्रपुर थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *