रसूखदार नेता से अफेयर, हाई प्रोफाइल डांसर की हत्या, नेता की पत्नी का नाम आया सामने, लेकिन…

डांसर के बॉयफ्रेंड ने किया ये दावा… रूस की एक हाई प्रोफाइल डांसर को मॉस्को की सड़कों पर मार गिराया गया है. 30 साल की नतालिया प्रोनीना के बारे में दावा किया जा रहा है कि उनका अफेयर रूस के एक रसूखदार नेता से भी चल रहा था. नतालिया अपने कोरियोग्राफी सेशन को खत्म करने के बाद वापस अपने घर लौट रही थीं और इस दौरान एक शख्स ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शख्स ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और गॉगल्स पहने हुए थे. नतालिया पर हमला करने के बाद उसने स्टन ग्रेनेड भी वहां छोड़ दिया था जिससे कुछ समय के लिए उस क्षेत्र में काफी तेजी रोशनी फैल गई थी और वहां मौजूद लोगों की आंखें चौंधिया गई थीं जिसका फायदा उठाकर ये शख्स वहां से भागने में कामयाब रहा.

पुलिस इस थ्योरी के बारे में भी जांच-पड़ताल कर रही है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि ये डांसर एक नेता के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थीं और इस नेता की वाइफ को इस अफेयर के बारे में पता चल गया था जिसके बाद इस डांसर को धमकियां मिलनी शुरू हो गई थी. पुलिस के सोर्स का मानना है कि ये शूटर कॉन्ट्रेक्ट किलर था और ये भी मुमकिन है कि इस डांसर को मारने के लिए सुपारी दी गई हो. वहीं इस मामले में नतालिया के 33 साल के बॉयफ्रेंड ने इस मर्डर से अपने आपको अंजान बताया है और कहा कि जब ये घटना हुई उस समय वो क्रीमिया में जॉब कर रहा था.

हालांकि, नतालिया के बॉयफ्रेंड ने दावा किया कि एक शख्स उसका पीछा करता था और नतालिया को 6000 पाउंड्स का कर्ज भी चुकाना था. इस मामले में नतालिया की दोस्त वलेरिया का मानना है कि नतालिया के किसी चाहने वाले ने जलन के चलते ऐसा कदम उठाया है क्योंकि वो ना केवल एक बेहतरीन डांसर थीं बल्कि बेहद खूबसूरत भी थीं. कई लोग ऐसे थे जो उसे बहुत पसंद करते थे और हो सकता है किसी सरफिरे आशिक ने नतालिया को मार गिराया हो. वलेरिया ने ये भी कहा कि वो एक ऐसी महिला नहीं थी जो सीरियस रिलेशनशिप चाहती थी. वो अपनी जिंदगी इंजॉय करना चाहती थीं. वो घर बसाने वाली या बच्चे पैदा कर सेटल डाउन होने वाली महिलाओं में से नहीं थी. उसका काम ही उसकी जिंदगी थी. वो अच्छा पैसा कमाती थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, नतालिया एक एक्सपर्ट बॉलरूम डांसर थी. उन्होंने कई इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल्स में पुरस्कार भी जीते हुए थे. नतालिया ने अपनी खुद की टीम का निर्माण किया हुआ था और वे वीआईपी कॉरपोरेट पार्टियों में और एलीट क्लब्स में परफॉर्म करती थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *