मायके में रहती थी पत्नी, पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, जानकर उड़ जाएंगे होश

दिल्ली: यूं तो देश में हर रोज आत्महत्या की कई खबर सामने आती है। तो वहीं कुछ घटनाएं ऐसी भी होती है, जिसे सुनकर रूह तक कांप जाती है। आपको बता दें कि आत्महत्या की कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉलिंग कर सुसाइड कर लेता है। यह घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली का बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी को वीडियो कॉल कर पति ने किया सुसाइड

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र का है, जहां हर्ष विहार की गली नंबर 12 मंडोली विस्तार में नंदू नाम का व्यक्ति रहता था। मृतक के पिता के बताया कि उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और आत्महत्या कर ली। उनके बीच काफी अनबन हुआ करता। वह घरेलू कलह से परेशान था। नंदू के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी अधिकतर मायके में ही रहती थी। वह जब कभी पत्नी से मिलने ससुराल जाता भी था, ससुराली उसके साथ मारपीट करते थे।

मामले की पुलिस निष्पक्ष जांच करें- पिता

घटना के बाद मृतक के पिता ने मांग की है कि उसके आत्महत्या करने के मामले की पुलिस निष्पक्ष जांच करें। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक नंदू के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *