नए साल पर दीपिका ने डिलीट कर दिए अपने सारे सोशल मीडिया पोस्ट, फैंस को लगा झटका

बॉलीवुड की मस्तानी यानि लाखों दिलों की धड़कन दीपिका पादुकोण ने नए सा पर अपने फैंस को झटका देते हुए अपने सारे सोशल मीडिया पोस्ट हटा दिए हैं. दीपिका ने अपने फेसबुक,ट्विटर और इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट को हटा दिया है जो हैरान करने वाला है, क्योंकि इसके पहले एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ नहीं किया है. आपको बता दें कि इन दिनों दीपिका पादुकोण पति रणवाीर सिंह के साथ राजस्थान में है, जहां वह न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं.

है. दीपिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, ऐसे में अब उनके चाहने वालों के लिए ये एक चिंता का विषय है. दीपिका को इंस्टाग्राम पर 52 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं. वहीं ट्विटर और फेसबुक पर भी उनके काफी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ऐसे में उनका ऐसे अचानक गायब हो जाना हर किसी के लिए हैरानी की बात है

जहां सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनकी प्रोफाइल फोटो लगी हुई थी तो वहीं अब उनकी जगह ‘इंडिया टुडे’ मैगज़ीन की कवर फोटो लगी हुई आ रही है. अब एक्ट्रेस ने ये सारे पोस्ट ख़ुद डिलीट किए हैं या उनके अकाउंट्स हैक हो गये हैं, या फिर ये उनका अपनी किसी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने का कोई तरीका है ये तो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा.

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शकुन बत्रा की फिल्म, ‘महाभारत’, ‘पठान’ और प्रभास स्टारर फिल्म जिसका अभी टाइटल सामने नहीं आया है. सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ वह एक फिल्म कर रही हैं, जिसकी शूटिंग के दौरान उन्हें स्पॉट किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *