साल के पहले दिन आम आदमी को झटका, महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर

नई दिल्ली: तेल कंपनियां प्रति माह LPG सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। प्रत्येक राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में फर्क पड़ता है। इस महीने देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले LPG रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। वहीं 19 किलोग्राम के सिलिंडर में वृद्धि की गई है।

IOCL की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला बिना गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर पहले के दाम पर, यानी 694 रुपये का ही है। कोलकाता में इसका भाव 720.50 रुपये, मुंबई में 694 रुपये और चेन्नई में 710 रुपये है। बता दें कि 15 दिसंबर को इसकी कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह 1332 रुपये से बढ़कर 1349 रुपये का हो गया है। यानी दिल्ली में सिलिंडर 17 रुपये महंगा हुआ है। बंगाल की राजधानी कोलकाता में इसका भाव 22.50 रुपये बढ़कर 1387.50 से 1410 रुपये हो गया है। मुंबई में यह 17 रुपये महंगा होकर 1280.50 से 1297.50 रुपये हो गया है। चेन्नई में इसका दाम 16.5 रुपये बढ़ा है और यह1446.50 रुपये से 1463.50 रुपये का हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *