रायपुर : राज्य महिला आयोग द्वारा जगदलपुर में सुनवाई चार जनवरी को

रायपुर, 02 जनवरी 2021

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा चार जनवरी को जगदलपुर में अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक की उपस्थिति में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। चार जनवरी को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होगी। इस दिन 88 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए हैं। सभी संबंधित पक्षकारों को सुनवाई में उपस्थित होने की सूचना दे दी गई है। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक प्रकरणों की सुनवाई के पश्चात शाम छः बजे से आमजनों से मुलाकात करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *