नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. भारत में बीते दिन अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस भारत में आए हैं. हालांकि पिछले आठ दिनों में तीसरी बार 19 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. वहीं लगातार 14वें दिन 25 हजार से कम और 23वें दिन 30 हजार से कम नए केस आए. देश में पिछले 24 घंटे में 18,177 नए संक्रमित मरीज आए हैं, 217 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 20,923 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.
देश में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, मिले 18,177 नए मामले
