भारत में बनी वैक्सीन को मंजूरी गर्व का विषय….पीएम मोदी

भारत में कोरोना वैक्सीन: ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. पीएम मोदी ने देशवासियों को इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि यह कदम कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बेहद ही अहम साबित होगा. पीएम मोदी ने वैक्सीन बनाने में जुटे सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद भी कहा है.

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत में सीरम इंस्टीट्यूट की ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सीन’ को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है. पीएम मोदी ने लगातार तीन ट्वीट कर देश के कोविड मुक्त होने की उम्मीद जताई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *