79 साल की बुजुर्ग महिला अपने खेतों पर खुद चलाती है ट्रैक्टर….

गाजियाबाद. कुछ लोग अपने मजबूत इरादों के आगे अपनी उम्र को रुकावट नहीं बनने देते. उन्हीं में से एक हैं रामकुमारी. 79 साल की उम्र में भी रामकुमारी में वो ही जोश और जज्बा कायम है जो कम उम्र के लोगों में देखा जाता है. गाजियाबाद के मुरादनगर के ढिंढार गांव की रहने वाली रामकुमारी आज भी अपने खेतों पर खुद ही ट्रैक्टर चलाती हैं. रामकुमारी के पति नौकरी किया करते थे. ऐसे में खेतों की देखरेख के लिए कोई साथ में नहीं था. रामकुमारी ने फिर खुद ही अपने खेतों की देखरेख की ठानी और ट्रैक्टर चलाना सीखा. रामकुमारी बताती हैं कि शुरुआत में मुझसे एक बार ट्रैक्टर दीवार में जा लगा और ट्रैक्टर में काफी नुकसान भी हुआ, लेकिन मेरी हिम्मत अभी भी बरकरार थी. मैंने फिर से कोशिश की और आज आप सब के सामने नतीजा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *