भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, बनाई दुनिया की पहली हॉस्पिटल ट्रेन ‘लाइफलाइन एक्सप्रेस’

इंडियन रेलवे ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। रेलवे ने एक विशेष ट्रेन बनाकर विश्व में इतिहास रचा है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इंडियन रेलवे ने विश्व की पहली हॉस्पिटल ट्रेन बनाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रेलवे के अनुसार, इस अस्पताल ट्रेन को लाइफलाइन एक्सप्रेस नाम दिया गया है। इस रेल में एक अस्पताल की भांति सुविधाएं हैं। रेल मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से हॉस्पिटल ट्रेन की फोटोज साझा की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन असम के बदरपुर स्टेशन पर तैनात है। इस हॉस्पिटल ट्रेन में अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण तथा चिकित्सकों की टीम है। जिसमें 2 मॉर्डन ऑपरेशन थिएटर तथा 5 ऑपरेटिंग टेबल सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस लाइफलाइन एक्सप्रेस में मरीजों के मुफ्त उपचार की व्यवस्था है। रेलवे द्वारा साझा की गई फोटोज से अनुमान लगाया जा सकता है कि इस ट्रेन में सभी आधुनिक सुविधाओं हैं।

आपको बता दें कि कोरोना संकट के मध्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंडियन रेलवे ने कई पुख्ता व्यवस्था की हैं। जिसमें रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट चेकिंग मशीन सहित कई सुविधाएं सम्मिलित हैं। कोरोना संक्रमण के वक़्त में हाईटेक होते जा रहे रेलवे ने मेडिकल असिस्टेंट रोबोट अहित कई आधुनिक मशीनों का आरम्भ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *