रायपुर : शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: मुख्यमंत्री श्री बघेल : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नववर्ष की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 03 जनवरी 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा क्रमवार उनका परिचय लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देने व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूरे समर्पण से कार्य करें व सुनिश्चित करें कि शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर कृषि मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक लैलूंगा श्री चक्रधर सिंह सिदार, महापौर रायगढ़ नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *