1-1 लाख इनामी सहित 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण……

दंतेवाड़ा। जिला पुलिस को लगातार नक्सल मोर्चे पर सफलता मिल रही है। गुरुवार को 1-1 लाख इनामी सहित कुल 14 नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी के समक्ष किरंदुल थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

लोन वर्राटू (घर वापस आइए ) अभियान से प्रभावित होकर लगातार नक्सली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। आत्मसमर्पित सभी नक्सली मलंगिर एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सली थे।

लोन वर्राटू अभियान के तहत बीते 6 माह में 63 इनामी सहित 240 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है जिसके चलते लोन बर्राटू अभियान को एन्टी नक्सल मूवमेंट के तहत अब तक के सबसे सफल रणनीतियों में से एक के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *