14 साल की नाबालिग के साथ रेप, दीवार फांदकर घर में घुसा आरोपी

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली इलाके में एक 14 साल की नाबालिग के साथ घर में घुसकर रेप करने का मामला सामने आया है. रेप का आरोप पड़ोस के ही एक युवक पर लगा है. परिवार वालों के मुताबिक युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बाद में लड़की का शोर सुनकर परिवार वाले जागे और लोगों को बुलाया. जिसके बाद सभी लोगों ने मिलकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही लड़की का मेडिकल करवाया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है. जानकारी के मुताबिक रबूपुरा के एक किसान की 14 वर्षीय पुत्री घर में अन्य परिजनों के साथ सो रही थी. लड़की और उसके छोटे भाई-बहन एक कमरे में थे, जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया.

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपने साथ तमंचा भी लेकर आया था. उसने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. इसी बीच मौका पाकर जब पीड़िता ने शोर मचाया तो शोर सुनकर परिजनों की नींद खुल गई और घरवालों ने आरोपी को धर दबोचा. इतना ही नहीं उन्होंने आरोपी की पिटाई भी की. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *