बॉलीवुड सिंगर ने दर्ज करायी मंत्री पर रेप की FIR…

मंत्री बोले- उसकी बहन के साथ था रिलेशन में, दो बच्चे भी हैं हमारे

मुंबई में एक प्‍लेबैक सिंगर रेनू शर्मा ने मुंबई पुलिस में महाराष्‍ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराने के बाद सोशल मीडिया में ट्वीट कर बताया है. सिंगर ने ट्वीट करके बताया है कि उसने मुंबई पुलिस में धनंजय मुंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस कमिश्‍नर से शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक इस पर कोई एक्‍शन नहीं लिया गया है.  NCP नेता मुंडे ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि शिकायतकर्ता और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं. मुंडे ने कहा कि शिकायतकर्ता की बहन के साथ उनका रिश्ता था और वह उसके दो बच्चों के पिता हैं. महिला (37) ने कहा कि उसने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखकर बताया था कि मुंडे ने 2006 में कई बार उसके साथ बलात्कार किया.

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसने यहां पहले ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई. मुंडे (45) ने कहा कि महिला ने उसे ब्लैकमेल करने की साजिश के तहत ये आरोप लगाए हैं, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था और उनके दो बच्चे हैं.

सिंगर ने मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व सीएम व बीजेपी नेता देवेंद्र को ट्वीट करते हुए इस मामले में बताया है कि ओशिवारा पुलिस स्‍टेशन मेरी लिखित शिकायत भी नहीं ले रही है. पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए लिखा है, मेरी जान को खतरा है. प्‍लीज नरेंद्र मोदी जी मदद कीजिए.सिंगर ने मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व सीएम व बीजेपी नेता देवेंद्र को ट्वीट करते हुए इस मामले में बताया है कि ओशिवारा पुलिस स्‍टेशन मेरी लिखित शिकायत भी नहीं ले रही है. पीएम नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए लिखा है, मेरी जान को खतरा है. प्‍लीज नरेंद्र मोदी जी मदद कीजिए.

उद्धव ठाकरे सरकार में एनसीपी के कोटे से मंत्री बने धनंजय मुंडे ने यह भी बताया है कि 2003 से करुणा शर्मा से सहमति के आधार पर रिश्‍ते थे और यहां तक कि दो बच्‍चे हैं. मेरी फैमिली, वाइफ और मित्रों को इस बारे में पता है. स्‍कूल सर्टिफिकेट में मेरा नाम अभिभावक के तौर पर दर्ज है. मेरे परिवार, मेरी पत्‍नी और मेरे बच्‍चों ने इन बच्‍चों को स्‍वीकार किया है.मंत्री मुंडे ने कहा है कि 2019 के बाद करुणा, उसकी बहन रेनू ने अपने भाई ब्रिजेश के साथ मिलकर मुझे ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया और मुझसे पैसे मांगे. उन्‍होंने मुझे मारने की भी धमकी दी है. इस संबंध में मैंने 12 नवंबर 2020 को एक शिकायत भी दर्ज कराई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *