पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति की बधाई….

नई दिल्ली: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में आज त्योहारों का दिन है. आज मकर संक्रांति, पोंगल सहित कई पर्व मनाए जा रहे हैं, तो इस सबके बीच आज जलीकट्टू का भी कार्यक्रम है. इन्हीं त्योहारों की छांव में कई सियासी घटनाक्रम भी होने वाले हैं, जो भविष्य के चुनावों की झलक दिखाएंगे. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और RSS चीफ मोहन भागवत आज तमिलनाडु में हैं, जो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू सहित अन्य सभी त्योहारों की बधाई दी. उधर तमिलनाडु में आज संघ प्रमुख मोहन भागवत पोंगल त्योहार के जश्न में शामिल होने वाले हैं. मोहन भागवत ने यहां चेन्नई के श्री कादुम्बडी मंदिर में पूजा-अर्चना की और पोंगल के जश्न में शामिल हुए. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गुरुवार को पोंगल के अवसर पर चेन्नई में होंगे. यहां वो कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे.

बता दें कि तमिलनाडु में फ़िलहाल AIADMK की सरकार है, राज्य सरकार द्वारा पोंगल के मौके पर लोगों को कई तोहफे दिए जा रहे हैं. 2500 रुपये, गन्ना, शर्ट, साड़ी सहित अन्य कुछ तोहफे लोगों को दिए जा रहे हैं. तमिलनाडु में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले सियासी दलों में हलचल बढ़ने लगी है. ऐसे में राज्य के सबसे बड़े त्योहार पोंगल के अवसर पर सियासी दलों का जमावड़ा लगा है. विदेश यात्रा से लौटे राहुल गांधी गुरुवार को तमिलनाडु के मदुरै में रहेंगे. यहां पर राहुल जलीकट्टू खेल में शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *