सरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर खेला खूनी खेल…. दोनों की मौके पर ही मौत

एक पागल प्रेमी ने पहले तो अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर वहीं खुद को भी गोली मार ली। खूनी आशिकी का ये किस्सा मध्यप्रदेश के रायसेन का है। जिले के सांची स्थित ग्राम ताजपुर में आज सुबह ये खूनी खेल खेला गया। सरफिरे आशिक का नाम बबलू यादव है। वहीं मारी गयी युवती का नाम चंदाबाई है।

सुबह लगभग आठ बजे विदिशा जिले के शमशाबाद निवासी युवक 24 वर्षीय बबलू यादव ताजपुर पहुंचा, जहां प्रेमिका 22 वर्षीय चंदाबाई के घर मे घुसकर उसे गोली मार दी इसके बाद खुद को भी गोली मारी, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराए लड़की परिजनो ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनो शवों को बरामद कर पीएम के लिए सांची अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक ताजपुर निवासी युवती से एक तरफा प्रेम करता था। वह उससे विवाह करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।
बताया जाता है कि युवती कई दिन से युवक से नहीं मिल रही थी। युवक तजपुरा आया और युवती को ले जाने के लिए कहा। गुरुवार को सुबह जब युवती ने जाने से इंकार कर दिया तो युवक ने उसे गोली मार कर खुद को भी गोली मार ली। बताया जा रहा है कि युवक-युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती व उसके परिवारजनों की मर्जी के बगैर वह विवाह करना चाहता था। इस कारण युवती के परिवारजन भी युवक से नाखुश थे। एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि युवक ने एकतरफा प्रेम में युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *